29 Mar 2024, 01:41:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मेक्सिको में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 79 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2020 12:09PM | Updated Date: Apr 5 2020 12:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेक्सिको सिटी। मेक्सिको में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पिछले 24 घंटे में 19 लोगों की मृत्यु होने के कारण यहां इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्री लोपेज गैटेल ने संवाददाताओं को बताया कि इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है। जो लोग पहले से गंभीर बीमारी से ग्रसित है या जिनकी उम्र अधिक है, उनके लिए स्थिति बेहद खराब है।’’ 

मेक्सिको में अब तक इस जानलेवा विषाणु से 1890 लोग प्रभावित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार अब तक 9,467 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 5827 लोगों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि मेक्सिको में प्रशासन ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नये प्रतिबंधों की घोषणा की थी। 

प्रशासन ने ओक्साका, गुएरेरो, बाजा कैलिफोर्निया सुर और अन्य क्षेत्र के होटलों तथा बीच को अगले आदेश तक पूर्ण या आंशिक रूप से बंद कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को 11 मार्च को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनियाभर में अब तक 1196000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं, जबकि 64 हजार से अधिक लोगों की इसके कारण मौत हुई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »