28 Mar 2024, 23:35:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इटली से आई बड़ी खुशखबरी, लोगों ने ली राहत की सांस, क्‍यों की...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 1:45PM | Updated Date: Apr 3 2020 1:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। इटली कोरोना वायरस महामारी के लिए यूरोप का केंद्र बनकर उभरा है। इटली की सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां पर 97,600 से ज्‍यादा मरीज सामने आए जिसमें से 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली कोरोना वायरस महामारी के लिए यूरोप का केंद्र बनकर उभरा है। इटली की सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक यहां पर 97,600 से ज्‍यादा मरीज सामने आए जिसमें से 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
लेकिन अब इस देश से राहत की खबरें मिलने लगी हैं। यहां पर अब संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। 21 फरवरी को इटली में कोविड-19 की वजह से पहली मौत हुई थी। इसके बाद से हालात बेकाबू हो गए थे। इटली की अथॉरिटीज की तरफ से बताया गया है कि अधिकारी अब लगातार संक्रमण से जुड़े मामलों की ट्रैकिंग कर रहे हैं। दिसंबर में चीन के वुहान से निकले इस वायरस ने इटली और पूरे यूरोप में जमकर कहर बरपाया है। दुनियाभर में इस वायरस के अब तक 862,574 मरीज हैं और 42,528 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिका में ही अकेले वायरस से 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है और देश में मरीजों की संख्‍या करीब 175,000 पहुंच गई है। इटली के अधिकारियों के मुताबिक रोजाना आने वाले मामलों में 5.6 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। करीब एक हफ्ते से इटली के हालात नियंत्रित हैं। इटैलियन अधिकारियों ने कहा है कि रविवार तक 13,030 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके थे। 3,906 मरीजों का इलाज जारी है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »