29 Mar 2024, 16:47:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ईरान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50000 के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2020 12:54AM | Updated Date: Apr 3 2020 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तेहरान। ईरान में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 2875 नये मामले सामने आने के साथ ही यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 50486 हो गई है। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय के जनसम्पर्क एवं सूचना केंद्र के प्रमुख कैनुश जहानपुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 124 लोगों की मौत हुई है और इस तरह देश में अब तक इस घातक विषाणु के कारण मरने वालों की संख्या 3160 हो गई है।

उन्होंने बताया कि अब तक देश में 16711 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं, जबकि 3956 लोगों की स्थित नाजुक है। उन्होंने देशवासियों से कोरोना वायरस की जांच के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की अपील की। इससे पहले ईरान ने बुधवार को घोषणा की थी कि देश के 8.2 करोड़ लोगों में से 6.7 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग की जांच चुकी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »