29 Mar 2024, 17:03:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मरकज मामले में केजरीवाल सख्त, कहा - लोग मर रहे हैं और हम भीड़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 7:02PM | Updated Date: Mar 31 2020 7:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल मरकज मामले को लेकर बुधवार को काफी सख्‍त नजर आए। उन्‍होंने कहा कि पूरी दुनिया में लोग मर रहे हैं और हम लोग ऐसे गैर जिम्‍मेदाराना हरकत कर लोगों की भीड़ जमा कर रहे हैं। यहां से निकले संक्रमित लोगों से कितने लोगों को नुकसान हो रहा होगा यह सोचकर भी डर लगा रहा है। किसी भी दोषी को नहीं बख्‍शा जाएगा। यहां से 1500 लोगों को निकाला गया है। वहीं करीब 86 लोगों की हालत स्‍थित बनी हुई है।
 
सीएम अरविंद केजरीवाल मंगलवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मरकज मामले पर प्रकाश डाला। उन्‍होंने कहा कि दिल्ली में अभी तक कुल 97 मामले सामने आए हैं। इनमें पांच ठीक हुए दो की मौत हुई है। वहीं 89 का इलाज जारी है। केवल 1 व्यक्ति वेंटीलेटर पर है और दो लोग आक्‍सिजन पर है। हमने 97 मामलों का आकलन करके समझना चाहा कि कहीं कोरोनावायरस फैल तो नहीं रहा। इन 97 मामलों में से 24 मामले मरकज के हैं।
 
सीएम ने कहा कि लोकल ट्रांसमिशन कंट्रोल में है कम्युनिटी ट्रांसमिशन अभी नहीं शुरू हुआ है। मरकज में से जिन लोगों को निकाला गया है उनमें से बहुत सारे मामले पॉजिटिव सामने आ सकते हैं। मरकज में 12- 13 मार्च के आसपास एक फंक्शन के लिए लोग इकट्ठे हुए थे जिसके बाद काफी लोग चले गए कुछ लोग रुक गए। कुल 24 केस पॉजिटिव मिले हैं। यहां से 1548 लोगों को निकाला गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »