20 Apr 2024, 09:39:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया - कोरोना पर पावर टीम का किया गठन, लॉकडाउन...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 6:00PM | Updated Date: Mar 31 2020 6:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि कोरोना पर रिसर्च के लिए पावर टीम का गठन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि लोगों का समर्थन नहीं मिलने से कोरोना के मामले बढ़े हैं। अग्रवाल ने कहा कि समाज के सभी लोगों का साथ मिलना जरूरी है। लैंड ऑनर्स डॉक्टर्स को मकान खाली करने लिए बोल रहे थे। COVID 19 के लिए कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी कोरोन पर रिसर्च बढ़ाएगी।
 
अग्रवाल ने बताया, "सरकार चिकित्साकर्मियों को सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर काम कर रही है। विदेश मंत्रालय ने कोविड-19 के दौरान भारत में साजो-सामान की स्थिति में सुधार लाने के लिए कोरिया, तुर्की, वियतनाम में आपूर्तिकर्ताओं को चिह्नित किया है।
अग्रवाल ने आगे बताया, "कोविड-19 के 1,200 से ज्यादा मामले आने के साथ ही देश में हॉटस्पॉट (जहां संक्रमित लोगों की संख्या ज्यादा है) की संख्या भी बढ़ी है। केन्द्रीय मंत्रियों के समूह ने हालात की समीक्षा की, कोविड-19 के लिए समर्पित अस्पताल तैयार करने की जरूरत पर बल दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »