20 Apr 2024, 04:10:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशील कुमार मोदी ने कोरोना उन्मूलन कोष में दिया 3.18 करोड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 4:21PM | Updated Date: Mar 31 2020 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कोरोना वायरस से संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए किए जा रहे उपाय एवं राहत कार्य में सहयोग के रूप में कोरोना उन्मूलन कोष में तीन करोड़ 18 लाख रुपये देने की आज सहमति दी। मोदी ने कोरोना उन्मूलन कोष में अपने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना निधि के अवशेष 3.18 करोड़ रुपये देने की सहमति दी है। इनमें राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार कोरोना उन्मूलन कोष में दी जाने वाली 50 लाख की राशि भी शामिल है। उप मुख्यमंत्री ने योजना एवं विकास विभाग के सचिव को इस आशय का पत्र लिख अग्रतर कार्रवाई करने की अपनी सहमति दी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »