24 Apr 2024, 10:41:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में तालिबानी हमले में 18 जवान और 1 नागरिक मारा गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 31 2020 1:04AM | Updated Date: Mar 31 2020 1:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के दो अफगानी प्रांतों में रविवार रात हुए तालिबानी हमले में सुरक्षा बलों के कम से कम 18 जवान और एक नागरिक मारा गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। तालिबान आतंकवादियों ने रविवार रात दो प्रांतों में सुरक्षाकर्मियों पर हमले किये। एक हादसे में आतंकवादियों ने उत्तरी प्रांत ताखर में एक जिला पुलिस प्रमुख के घर पर हमले किये जिसमें कुल 12 पुलिसकर्मी मारे गए और पांच घायल हो गए। इस दुर्घटना में एक नागरिक की भी जान चली गयी है।
 
जाबुल के दक्षिणी प्रांत में हुई एक छापेमारी में छह अफगानी सैनिक मारे गए। ख्वाजा घर जिले के जिला प्रमुख मोहम्मद उमर ने बताया कि उत्तरी तखार प्रांत के ख्वाजा घर जिले में एक जिला पुलिस प्रमुख के घर पर हुए हमले में 12 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गयी जबकि पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। उमर ने कहा, ‘‘ शुरू में मिली सूचना के आधार पर पुलिस प्रमुख मोहम्मद इशाक के घर पर हुए हमले के बाद आठ तालिबानी आतंकवादी मारे गये। ’’
 
उन्होंने कहा कि यह मुठभेड़ काबुल से 245 किमी दूर जिला मुख्यालय में हुई जहां एक परिसर में शादी समारोह आयोजित किया जा रहा था। अमेरिका और तालिबान के बीच दोहा में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए जाने और फरवरी के अंत में अमेरिकी सरकार और अफगान सरकार द्वारा संयुक्त घोषणा जारी किये जाने के बाद भी पिछले कुछ दिनों से अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
 
अफगानिस्तान में फरवरी मध्य में कोरोना के प्रकोप फैलने के बाद से अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने तालिबान से शांति वार्ता और संघर्ष विराम पर सहमत होने और सबसे अहम कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लगातार आह्वन किया है लेकिन राष्ट्र में संघर्ष जारी रहा और उस पर अब तक लगाम नहीं लग पाया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »