19 Apr 2024, 09:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सेना के अभियान में 13 तालिबानी आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2020 4:06PM | Updated Date: Mar 29 2020 4:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिरोज कोआह। अफगानिस्तान के पश्चिमी गून प्रांत में सुरक्षा बलों ने तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया जिसमें कम से कम 13 तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं। अफगान सेना ने रविवार को यहां एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। क्तव्य के मुताबिक सुरक्षाबलों ने गून प्रांत के शाहरक जिले को अपने नियंत्रण में लेने के लिए शनिवार को आतंकवादियों के ठिकानों पर जमीनी और हवाई हमले किए जिसमें 13 आतंकवादी मारे गए। अफगान सुरक्षाबलों के इस अभियान में किसी जवान अथवा नागरिक के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। तालिबान की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गयी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »