29 Mar 2024, 13:24:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका पहुंचते ही डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को लेकर कही ये बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:15PM | Updated Date: Feb 29 2020 12:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दो दिवसीय भारत दौरा संपन्न हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी के विशेष आग्रह पर डोनाल्ड ट्रंप भारत यात्रा पर आए थे। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। दो दिनों तक उन्होंने भारत में कई जगहों को देखा और अहमदाबाद, आगरा से लेकर दिल्ली में गए। 

डोनाल्ड ट्रंप का दो दिनी दौरा था। उनको अहमदाबाद में स्वागत के लिए ले जाया गया। यहां पर नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में उन्होंने हिस्सा लिया। वो साबरमती आश्रम भी गए और गांधी के जीवन को करीब से जाना। इसके बाद वो आगरा में ताजमहल देखने गए। यहां एक घंटे रुकने के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। राष्ट्रपति भवन में जोरदार स्वागत और डिनर के बाद वो 25 फरवरी को वापस अमेरिका रवाना हो गए।

26 फरवरी को वो अमेरिका पहुंच गए। उन्होंने अमेरिका पहुंचते ही सकुशल पहुंचने का ट्विट किया। इस वार्ता में डोनाल्ड ट्रंप बोले कि भारत के साथ हमारे संबंध बेहद खास हैं। ट्रंप बोले कि एशियाई देश की उनकी पहली यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में बहुत प्रगति हुई। वहीं मोदी की तारीफ करते हुए बोले कि वो बेहद सज्जन इंसान और महान नेता हैं। ट्रंप ने भारत को अद्भुत देश बताते हुए कहा कि वहां हमारे साथ बेहद अच्छा व्यवहार हुआ और यात्रा में मजा आया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »