29 Mar 2024, 03:26:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मोदी को आमंत्रित नहीं करना अकृतज्ञता होगी : कादिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 2:09AM | Updated Date: Feb 29 2020 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। शेख  मुजीबुल रहमान के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने से परहेज करना अकृतज्ञता होगी। कादिर ने कहा कि बंगलादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान भारत ने हमारी सबसे ज्यादा मदद की और इसलिए इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया जाना चाहिए। उन्होंने सचिवालय में आयोजित होने वाले उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने या न करने को लेकर मीडिया के सवाल पर यह टिप्पणी की।

गौरतलब है कि बंगबंधु की जन्म शताब्दी मनाने के लिए वर्ष भर चलने वाला उत्सव 17 मार्च से शुरू होगा। बंगलादेश नेशनल पार्टी (बीएनपी) अध्यक्ष खालिदा जिया के भ्रष्टाचार के मामले पर उन्होंने कहा कि धन की राशि कोई मायने नहीं रखती है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि सुजिया ने अनाथों के पैसे का गबन किया है। कोरोना वायरस के बारे में सरकार की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने बताया कि यह वायरस विभिन्न देशों में फैल रहा है और बांग्लादेश सरकार इस मुद्दे को लेकर बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा,‘‘सरकार की ओर से की गयी तैयारी में कोई कमी नहीं है।’’ संजय, प्रियंका 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »