20 Apr 2024, 05:16:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में काफी कमी आई है- दिलबाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 29 2020 12:22AM | Updated Date: Feb 29 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के पुलिस निदेशक दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर में आतंकवादियों की संख्या और आतंकवादी गतिविधियों में काफी कमी आई है और पुलिस घाटी में शांति बनाये रखने के मिशन पर है। सिंह ने कश्मीर के बारामूला जिले में अपनी यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा, आतंकवादियों और उनकी गतिविधियों में काफी कमी हुई है। सुरक्षा बल शांति बनाये रखने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम कर रहे हैं। हमारा मिशन शांति के माहौल को बनाये रखना था जिसे हमने हासिल किया है। उन्होंने कहा, कश्मीर में पिछले 30 वर्षों के दौरान आतंकवाद के कारण हजारों लोगों को अपने जान गंवानी पड़ी है।
 
इस दौरान घाटी में आतंकवादियों ने कई अपराधों को अंजाम दिया है। सिंह ने कहा, पिछले वर्षों की तुलना में कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में बहुत कमी आई है। वर्ष 2019 और 2018 के पहले दो महीनों से तुलना करने पर आतंकवादी गतिविधियों में कमी का पता चलता है। घाटी में आतंकवाद संबंधी अपराधों में 60 फीसदी की कमी देखी गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम इस स्थिति को बनाये रखने और आने वाले दिनों में आतंकवाद को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में काम कर रहे हैं ताकि लोग शांति और समृद्धि के साथ रह सकें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »