19 Apr 2024, 09:38:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा : 34 लोगों की मौत, 18 FIR दर्ज, 106 गिरफ्तार, सुरक्षा बलों ने किया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 27 2020 10:41AM | Updated Date: Feb 27 2020 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसक घटनाओं में मरने वालों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 34 पर पहुंच गई। गुरु तेग बहादुर अस्पताल सूत्रों के अनुसार यहां अब तक 30 लोगों की मौत की खबर है। दो लोगों की मृत्यु लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल और एक जग प्रवेश चंद अस्पताल में हुई है। मरने वालों में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतन लाल और इंटेलीजेंस ब्यूरो कर्मी अमित शर्मा भी हैं। 

जीटीबी अधिकारियों ने बुधवार को बताया था कि कम से कम नौ की मौत गोली लगने की वजह हुई है। मरने वालों में एक महिला भी है। उधर हिंसा प्रभावित प्रमुख इलाकों चांद बाग, जाफराबाद और शिव विहार समेत अब स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून-व्यवस्था एस. एन. श्रीवास्तव ने कहा है कि हालात जैसे जैसे सामान्य होते जा रहे हैं हम प्राथमिकी दर्ज करके कानूनी कार्रवाई भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां होंगी। पुलिस ने बुधवार तक 18 प्राथिमकी दर्ज कर 106 लोगों को गिरफ्तार किया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »