19 Apr 2024, 04:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में भूकंप के जबरदस्त झटके, सुनामी का अलर्ट नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 4:32PM | Updated Date: Feb 26 2020 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। सुनामी की चेतावनी अब तक जारी नहीं की गयी है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस)के वैज्ञानिकों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गयी।  अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 0733 बजे आये भूकंप का केन्द्र सौमलकी गाँव से 48 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में सतह से 61.2 किलोमीटर (38 मील) की गहराई पर स्थित था।
 
इस बीच, चीनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने अपने मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के आधिकारिक प्रभारी अल्फार अबु बकर के हवाले से बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार जोरदार झटके महसूस किए जाने से दहशत फैल गयी। अब तक किसी के हताहत होने अथवा नुकसान की सूचना नहीं है। गौरतलब है कि इंडोनेशिया भूकंप की आशंका वाला देश है क्योंकि यह संवेदशनशील भूकंप प्रभावित क्षेत्र ‘पैसिफिक रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »