28 Mar 2024, 21:56:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्‍ली हिंसा पर बोले रिजवी - कांग्रेस के जहर का प्याला लोग न पिएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 3:57PM | Updated Date: Feb 26 2020 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में तीन दिनों से हो रही हिंसा को लेकर शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता वारिस पठान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि वारिस पठान के बयान के कारण ही लोग उग्र हो गए हैं। रिजवी ने दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध पर तंज कसते हुए कहा कि यह हिंसा वहां बैठी दादी और नानियों की जिहालत का नतीजा है।
 
लोगों से सीधे तौर पर संबोधन करते हुए वसीम रिजवी ने कहा कि सभी से हाथ जोड़कर अपील है कि कांग्रेस के जहर का प्याला लोग न पिएं। कांग्रेस के जाल में फंसकर हुकूमत के खिलाफ माहौल मत बनाओ। हुकूमत, देश और नागरिकता संशोधन कानून हमारा है. आपस में लड़कर मरने वाले को कोई शहीद नहीं कहता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »