19 Apr 2024, 02:50:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली हिंसा के लिए अमित शाह जिम्मेदार, दें इस्तीफा : सोनिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 2:40PM | Updated Date: Feb 26 2020 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुयी हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार को उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि सरकार को राजधानी में शान्ति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। गांधी ने पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में समय रहते पुलिस की तैनाती नहीं की गयी जिससे कई लोगों को जान गंवानी पड़ी और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस तैनाती करने में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया। 

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भड़कीले बयान देकर लोगों को भड़काया और दंगे का माहौल बनाया तथा इसकी साजिश रची। उन्होंने कहा कि दंगों के हालात बनाने से पहले भाजपा के नेताओं ने डर और भय का माहौल बनाया। सरकार को इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि शाह दिल्ली हिंसा के लिए सीधे जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। गांधी ने कहा कि शाह इस  घटना की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें क्योंकि इस हिंसा के लिए केंद्र सरकार  जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटनाएं सोची-समझी साजिश के तहत की  गयी है और पुलिस हालात पर  काबू नहीं कर पायी। उन्होंने शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की गयी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »