25 Apr 2024, 15:40:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेलानिया ट्रंप से बच्चों ने पूछे ऐसे अटपटे सवाल, पूछा - आप कौन हो?

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2020 12:45PM | Updated Date: Feb 26 2020 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दो दिन के भारत दौरे पर आई अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप मंगलवार दोपहर दिल्ली सरकार द्वारा संचालित मोती बाग इलाके के सर्वोदय स्कूल में हैप्पीनेस क्लास देखने पहुंची। इस दौरान उन्होंने यहां के बच्चों से हंसते-हंसते पढ़ने का अंदाज सीखा। वहीं इस दौरान बच्चों ने मेलानिया ट्रंप से कई अटपटे सवाल पूछे। बच्‍चों ने मेलानिया ट्रंप से पूछा कि आप कौन हो और कहां से आई हो, नमस्ते मैम हाउ आर यू। आपको हमारे स्कूल आना कैसा लगा, अब आप इंडिया कब आओगे, आप का पसंदीदा रंग कौन सा है, आप को कौन सा कार्टून देखना पसंद है। 
 
नर्सरी के बच्चे कपिल ने उन्हें तिलक लगाया और दूसरी-तीसरी कक्षा की दो छात्राओं ने उन्हें माला पहनाई।  शानदार स्वागत से अभिभूत मेलानिया ने बच्चों को शुक्रिया कहा। इसके बाद वह रूम टू रीड (मिनी लाइब्रेरी) पहुंचीं जहां वह कक्षा चार के बच्चों से रूबरू हुईं। यहां बच्चों ने उन्हें नमस्ते किया तो उन्होंने भी इसका जवाब नमस्ते से दिया।
 
बच्चों ने पूछा कि आपको यहां आना अच्छा लगा। इस पर उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें अच्छा लगा है। इसके बाद मेलानिया ने पूछा कि कितने बच्चों को स्टेज से डर लगता है। सादगी से वह बच्चों के साथ संवाद करती रहीं। सरकारी स्कूल के बच्चों का आत्मविश्वास देख वह दंग रह गईं। एक बच्चे ने मेलानिया से उनके आगरा ट्रिप के बारे पूछा। मेलानिया लगभग डेढ़ घंटे स्कूल में गुजारे। स्कूल की ओर से उन्हें उपहार स्वरूप बच्चों द्वारा बनाई गई चार मधुबनी पेटिंग दी गई। 
 
इसके बाद वह एक्टिवटी रूम (गतिविधि) में पहुंचीं। यहां भी उन्होंने नर्सरी, केजी व पहली कक्षा के बच्चों से मुलाकात कीं। बच्चों के बीच पहुंच कर वह काफी खुश नजर आई। मेलानिया ट्रंप पांचवीं के बच्चों की हैपीनेस क्लास को देखा और समझा। बच्चों ने उनसे पूछा कि इस क्लास में उन्हें कैसा लगा। इस पर उन्होंने संक्षिप्त में जवाब दिया कि आई फेल्ट रिलेक्स। वहीं एक आभार दीवार (ग्रेटिट्यूट वॉल) बनाई गई थी। यहां बच्चों से किसी का आभार व्यक्त करने के लिए कहा गया। 
इस पर बच्चों ने अलग-अलग तरह से आभार व्यक्त किए। एक बच्ची ने उनसे सवाल पूछा कि आजादी दिलाने के कारण उसने महात्मा गांधी का आभार जताया है, आप किसका आभार व्यक्त करेंगी। इस पर मेलानिया ने फैमिली, फ्रेंड और फ्रीडम को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा फैमिली, फ्रेंड, फ्रीडम यू एंड युओर टीचर फॉर यूअर ब्यूटीफुल वेलकम।
उन्होंने कहा कि हैपीनेस कार्यक्रम होने चाहिए। उन्होंने हैपीनेस क्लास को सराहते हुए इसे अपने बी बेस्ट प्रोग्राम के साथ भी जोड़ा। एक बच्चे ने उनके पसंदीदा कार्टून के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें टॉम एंड जैरी पसंद है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »