29 Mar 2024, 20:28:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेलानिया के कार्यक्रम में केजरीवाल की मौजूदगी से अमेरिका को आपत्ति नहीं: ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:33AM | Updated Date: Feb 24 2020 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिका ने आज स्पष्ट किया कि दिल्ली में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के एक स्कूल के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मौजूदगी से कोई आपत्ति नहीं है। अमेरिकी राजदूतावास के एक प्रवक्ता ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि श्रीमती ट्रंप के दिल्ली सरकार के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी से कोई आपत्ति नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि हम उनकी इस स्वीकारोक्ति की सराहना करते हैं कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगा और इसे केवल स्कूल, विद्यार्थी और शिक्षा पर ही केंद्रित रखा जाये। अमेरिका की प्रथम महिला के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को नहीं बुलाये जाने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।  केंद्र सरकार के सूत्रों ने कहा था कि अहमदाबाद और आगरा के कार्यक्रमों में गुजरात और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की आधिकारिक उपस्थिति आवश्यक नहीं है।  उसी क्रम में दिल्ली के कार्यक्रम में भी यही तय किया गया है। अमेरिकी दूतावास के इस बयान के बाद उम्मीद है कि केजरीवाल और सिसोदिया को कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता मिल जाये। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »