26 Apr 2024, 05:15:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन करेंगे मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2020 7:23PM | Updated Date: Feb 21 2020 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कटक में होने वाले पहले खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन करेंगे। पहले खेलो इंडिया गेम्स का आयोजन भुवनेश्वर और कटक में 22 फरवरी से एक मार्च तक किया जाएगा जिसमें देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यूनीवर्सिटी गेम्स का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), भारतीय विश्वविद्यालय संघ, राष्ट्रीय खेल महांसघ और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सहयोग से ओड़िशा सरकार कर रही है।

यह गेम्स भुवनेश्वर के कंिलगा स्टेडियम और कटक में आयोजित किए जाएंगे। कटक के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में शनिवार को एक भव्य समारोह में इसका उद्घाटन किया जाएगा। हालांकि प्रधानमंत्री वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका उद्घाटन करेंगे। इस समारोह में ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू सहित खेल जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

खेलो इंडिया यूनीवर्सिटी गेम्स में देश की 177 यूनीवर्सिटी के करीब 3340 एथलीट हिस्सा लेंगे जिसमें 1738 पुरुष और 1605 महिलाएं शामिल होंगी। खिलाड़ियों के अलावा 1500 तकनीकी और सहायक स्टाफ भी इसमें शामिल होंगे। इन गेम्स में पंजाब यूनीवर्सिटी के 197 खिलाड़ी, गुरु नानक देव यूनीवर्सिटी के 174, एमडीयू रोहतक के 167, पंजाब यूनीवर्सिटी पटियाला के 145 और पुणे के सावित्रीबाई फुले यूनीवर्सिटी के 130 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »