16 Apr 2024, 10:07:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हज यात्रियों को 15 फरवरी तक भरनी होगी हज राशि की पहली किश्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 7:47PM | Updated Date: Jan 21 2020 7:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के हज यात्रियों को हज राशि की पहली किश्त 81 हजार रूपये 15 फरवरी तक बैंक में जमा करनी होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा हज-2020 के लिये आवेदकों को सीटों का वितरण करने के लिये ताजुल मसाजिद में कम्प्यूटर लॉटरी (कुर्रा) का कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है।
 
प्रदेश के 52 जिलों का जिलेवार कुर्रा 12,598 आवेदकों के मध्य 4154 हज सीटों के लिये हुआ। शेष 8444 हज आवेदकों की प्रतीक्षा सूची कम्प्यूटर लॉटरी से बनाई गई है। हज के लिए चयनित आवेदकों को इसकी सूचना एसएमएस. के द्वारा दी जा रही है। चयनित आवेदकों को 15 फरवरी तक हज राशि की पहली किश्त के रूप में 81 हजार रुपये प्रति आवेदक विशेष पे-इन-स्लिप के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक अथवा यूनियन बैंक में जमा करनी होगी ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »