29 Mar 2024, 05:28:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों की आपसी गोलीबारी में दो मरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 8:51AM | Updated Date: Dec 15 2019 8:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के लिए काम कर रहे सुरक्षा बलों के बीच आपसी गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। कुंडुज प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता असमतुल्लाह मुरादी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा, " शुरूआती जानकारी के अनुसार आपसी कहासुनी के बाद सुरक्षा बलों ने एक दूसरे पर गोली चला दी जिसमें दो सुरक्षा बलों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए। " 

उन्होंने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली चलाने वाले ही मृतक है या नहीं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन को वर्ष 2002 में अफगानिस्तान में लागू किया गया था। तब से लेकर अब तक ऐसी घटना का यह पहला वाक्य है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »