19 Apr 2024, 16:20:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में फैक्ट्री में आग से 11 की मौत, 30 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:56AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका बंगलादेश में एक फैक्ट्री में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 30 अन्य घायल गये है। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी है। द बीडीन्यूज 24 की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को राजधानी ढाका के पास स्थित केरणीगंज शहर में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में स्थानीय समयानुसार 1145 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकल 10 गाड़यिों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
इस दुर्घटना मे 11 लोगो की मौत हो गयी और कम से कम 30 अन्य लोग झुलस गये हैं। दुर्घटना में झुलसे 32 लोगों को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। फैक्ट्री में इससे पहले भी फरवरी में आग लगी थी। अधिकारियों ने आज सुबह बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह फैक्ट्री बिना लाइसेंस के चलायी जा रही थी। घटनास्थल पर पहुंचे विद्युत, ऊर्जा मंत्री नसरुल हामिद के अनुसार यह फैक्ट्री बिना उचित लाइसेंस के गैर कानूनी ढंग से चलायी जा रही थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »