19 Apr 2024, 00:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आतंकवाद ने विकासशील देशों के आर्थिक विकास की रफ्तार को धीमा किया: मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 1:59AM | Updated Date: Nov 15 2019 2:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्रासीलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां कहा कि आतंकवाद के कारण विश्व अर्थव्यवस्था को लगभग 10 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है और इसने विकासशील देशों के आर्थिक विकास की रफ्तार को 1.5 प्रतिशत धीमा किया है। मोदी ने यहां ब्रिक्स व्यापार परिषद और न्यू डेवेलपमेंट बैंक के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कुछ अनुमानों के अनुसार आतंकवाद के कारण विकासशील देशों के आर्थिक विकास की रफ्तार 1.5 प्रतिशत धीमी रही है।
 
आतंकवाद से पैदा हुए संदेह के माहौल, आतंक के वित्तपोषण, मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध से व्यापार और व्यवसाय को अप्रत्यक्ष और गहरी हानि हुई है।’’   उन्होंने कहा कि एक दशक से अधिक समय में लगभग 2.25 लाख लोगों ने आतंकवादी घटनाओं में अपनी जान गंवाई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी हुई है कि आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ब्रिक्स रणनीतियों पर पहली संगोष्ठी आयोजित की गयी है। हमें विश्वास है कि ब्रिक्स के सदस्य देशों (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के इस तरह के प्रयास और गतिविधियां आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ मजबूत ब्रिक्स सुरक्षा सहयोग में वृद्धि करेंगी।’’ 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »