28 Mar 2024, 14:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तलवार से जन्मदिन का केक काटने वाला युवक गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 6:08PM | Updated Date: Nov 14 2019 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सूरत। गुजरात के सूरत में तलवार से अपने जन्मदिन का केक काटने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शहर के लिंबायत इलाके में हाल में अपने बर्थडे के मौके पर खुले स्थान पर तलवार से लगभग आधा दर्जन केक काट कर इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने वाले मॉडल टाउन के अवधूत सोसायटी के युवक माधव सुरती को पुलिस ने आज पकड़ लिया। उस पर पुलिस आयुक्त के सार्वजनिक आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज किया गया है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी यहां पुलिस इसी तरह के मामले में तीन लोगों की धरपकड़ की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »