18 Apr 2024, 13:00:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारतीयों को भाने लगे हैं वेस्टर्नफूड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2019 12:30AM | Updated Date: Nov 13 2019 12:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीयों में वेस्टर्नफूड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं और इसको पंसद करने वाले 79 प्रतिशत भारतीय कम से कम सप्ताह एक दिन अपने घर में इन व्यंजनों को बनाते हैं। इस संबंध में हुये सर्वेक्षण के मुताबिक ‘इंडो वेस्टर्न वेजिटेरियन’ नया ट्रेंड बनकर सामने आ रहा है। वेस्टर्नफूड अब सिर्फ स्रैक्स की तरह नहीं है बल्कि पूरे भोजन की तरह बनाया जाने लगा है। घर पर बनने वाले वेस्टर्नफूड में इटैलियन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है, इसके बाद कॉन्टिनेंटल, अमेरिकन और मैक्सिकन फूड को भारतीय पसंद करते हैं।

ग्लोबल मार्केट एंड ओपिनियन रिसर्च इप्सॉस ने शहरी भारतीयों में वेस्टर्नफूड के रुझान को समझने के लिए हाल ही में एक सर्वेक्षण किया जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को यहां जारी की गयी। द इंडियन पैलेट शीर्षक से जारी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीयों के बीच वेस्टर्नफूड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। वेस्टर्न सॉस और स्प्रेड बनाने वाली कंपनी डॉ.ओटकर ने यह सर्वेक्षण कराया है। इसमें देश के 14 शहरों के 1000 परिवारों को शामिल किया गया था, जिन्होंने पिछले महीने कम से कम एक बार बाहर बना हुआ वेस्टर्नफूड खाया है और वेस्टर्नसॉस या स्प्रेड के जरिये घर पर वेस्टर्नफूड तैयार किया है।

इसमें शामिल लोगों में से 68 प्रतिशत का कहना है कि पकाने में आसान होने के कारण वे वेस्टर्नफूड को प्राथमिकता देते हैं। वेस्टर्नफूड की श्रेणी में वेस्टर्नसॉस और स्प्रेड्स बहुत तेजी से बढ़ते हुए विकल्प हैं। घर पर बनाए जाने वाले वेस्टर्नफूड में 34 प्रतिशत पूरे भोजन के रूप में इस्तेमाल होते हैं। शाम के वक्त घर पर बने वेस्टर्नफूड ज्यादा खाए जाते हैं। 30 साल से कम उम्र के लोगों में यह अधिक लोकप्रिय हुआ है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »