28 Mar 2024, 15:02:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत की अफगान नीति में कोई बदलाव नहीं : भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2019 9:43PM | Updated Date: Sep 12 2019 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को साफ किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तालिबान के साथ बैठक रद्द किये जाने के बावजूद अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया को लेकर फिलहाल कोई बदलाव नहीं आया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां नियमित ब्रींिफग में सवालों के जवाब में कहा कि हम अमेरिका एवं तालिबान के बीच बातचीत समेत सभी गतिविधियों को बारीकी से देख रहे हैं। हमें लगता है कि अफगान समाज के सभी वर्ग इस प्रक्रिया का अंग बने जिसमें निर्वाचित सरकार भी शामिल हो। हमने चुनावों का समर्थन किया है जो इसी माह के अंत में होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा दृष्टिकोण यह है कि किसी भी प्रक्रिया में अफगानिस्तान के संविधान का सम्मान रखा जाना चाहिए। उसे किसी भी गैरशासकीय दायरे से दूर रहना चाहिए तथा अफगान लोगों और सरकार को विश्वास में लेकर ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।’’ कुमार ने कहा कि भारत को यकीन है कि इस समूची प्रक्रिया में भारत द्वारा समय-समय पर व्यक्त की गयीं चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तालिबान अमेरिका बैठक रद्द होने के बाद ताजा घटनाक्रम के बीच भारत के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »