29 Mar 2024, 16:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

370 हटने के बाद श्रीनगर सचिवालय पर पहली बार लहराया सिर्फ तिरंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 1:59PM | Updated Date: Aug 25 2019 2:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर सचिवालय पर पहली बार सिर्फ तिरंगा लहराता नजर आया। अब श्रीनगर सचिवालय से राज्य का झंडा हटा लिया गया है। इसी के साथ वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है. बता दें कि पिछले हफ्ते तक सचिवालय पर दोनों झंडे एक साथ लगे हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों का कहना है कि अब सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगा ही लगाया जाएगा। गौरतलब है कि 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »