29 Mar 2024, 16:49:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी से लोकसभा चुनाव लड़ सकती है अभिनेत्री माधुरी दीक्षित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 5:14PM | Updated Date: Dec 6 2018 5:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बीजेपी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने को 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस साल जून में अदाकारा से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। शाह उस समय पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत मुंबई पहुंचे थे।
 
शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था। राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने वीरवार को बताया कि माधुरी का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी। भाजपा नेता ने कहा, पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है और दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है...इसके लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »