29 Mar 2024, 12:05:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस वर्कर्स ने गौमूत्र से किया विधानसभा का 'शुद्धिकरण'... शिवकुमार का वादा पूरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2023 4:21PM | Updated Date: May 22 2023 4:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत और सिद्धारमैया के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा परिसर का गौमूत्र से शुद्धिकरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विधानसभा परिसर में गौमूत्र छिड़कते और पूजा करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता परिसर का गौमूत्र से शुद्धिकरण कर रहे हैं। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि अब समय गौमूत्र से विधानसभा के शुद्धिकरण का है। उन्होंने बीजेपी पर विधानसभा को भ्रष्टाचार से दूषित करने का आरोप लगाया था। शिवकुमार ने कहा था कि हम विधानसभा के शुद्धिकरण की जानकारी देंगे। बीजेपी के शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार से विधानसभा दूषित हो गई थी। 

मालूम हो कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस हरकत को बीजेपी ने सस्ती हरकत करार दिया है। बीजेपी ने कांग्रेस को पिछली सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश देने की चुनौती दी। कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस की सरकार का गठन हो गया। सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। वहीं कर्नाटक की इस नई सरकार की पहली कैबिनेट में 8 विधायकों को जगह दी गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »