28 Mar 2024, 19:08:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश में Covid19सक्रिय मामलों की संख्या 12 लाख के पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2022 1:52PM | Updated Date: Jan 14 2022 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ने रफ्तार पकड़ रखी है। नये मामलों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के दो लाख 64 हजार 202 नये मामले मामले सामने आए हैं! और इसी के साथ कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 12 लाख 72 हजार 073 तक पहंच गयी है। स बीच गुरुवार को 73 लाख 08 हजार 669 कोविड टीके लगाये गये हैं और शुक्रवार सुबह सात बजे तक के प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक एक अरब 55 करोड़ 39 लाख 81 हजार 819 लोगों को टीके दिये जा चुके हैं। द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस वक्त संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 65 लाख 82 हजार 129 हो गयी है। सी अवधि में महामारी से 315 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 4,85,350 तक पहुंच गया है। छले 24 घंटों के दौरान 109345 मरीज स्वस्थ होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 48 लाख 24 हजार 706 हो चुके हैं। इसी अवधि में 17 लाख 87 हजार 457 कोविड परीक्षण किए गये हैं। रतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की दर 3.48 फीसदी और रिकवरी दर 95.20 फीसदी है जबकि मृत्यु दर 1.33 फीसदी है। सरी तरफ कोविड के ओमिक्राॅन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब कर 5753 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »