29 Mar 2024, 01:17:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Air Traffic Control ने लगभग 12:08 बजे अपना नियंत्रण खो दिया: राजनाथ सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2021 11:52AM | Updated Date: Dec 9 2021 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में बयान दिया। उन्होंने बताया कि जनरल रावत अपने तय दौरे पर थे।  बुधवार को 11:48 पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने लगभग 12:08 बजे अपना नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने इस हेलीकॉप्टर को आग की लपटों में देखा। स्थानीय प्रशासन का एक बचाव दल पहुंच गया। उस अवशेष से जितने भी लोगों को निकाला गया, उन्हें वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई। राजनाथ सिंह ने बिपिन रावत और पत्नी मधुलिका रावत सहित  अन्य 11 सैन्य अधिकारियों की मौत पर संवेदना प्रकट की है। वायुसेना ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। पार्थिव शरीर को आज शाम दिल्ली लाया जाएगा।
 
वहीं राज्यसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि बिपिन रावत ने सुलूर एयरबेस से अपनी उड़ान भरी थी। चॉपर में सवार 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत हो गई। राजनाथ सिंह ने बताया कि सबसे पहले स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली। राजनाथ सिंह ने हादसे को लेकर संवेदना प्रकट की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »