29 Mar 2024, 11:11:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जैकलिन को ED ने फिर भेजा समन, देना होगा इन सवालों के जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2021 4:52PM | Updated Date: Dec 6 2021 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्‍म एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। कल उन्हें भारत से बाहर जाते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था। उनके खिलाफ ED ने लुकआउट नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद वो भारत से बाहर जा रही थीं। जैकलीन 200 करोड़ की रंगदारी वाले केस में घिरती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को ईडी की तरफ से फिर समन भेजा गया है और उन्हें 8 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है जिसमें जैकलीन का नाम भी आया हुआ है।पिछले दिनों सुकेश चंद्रशेखर और जैकलीन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं। ये तस्वीरें दोनों की नजदीकियों को दर्शाने के लिए काफी थीं। सुकेश कई बार जैकलीन से मिला था और उसने जैकलीन को महंगे गिफ्ट्स भी दिए थे। इन बातों का खुलासा कई रिपोर्ट्स में हुआ है। 
 
कई जगह ये भी दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उनकी और सुकेश की नजदीकी ने ही इस केस में उन्हें फंसा दिया है। ईडी ने जस केस में कोर्ट में चार्जशिट भी दाखिल की थी जिसमें कई खुलासे हुए थे। इस रिपोर्ट में उन सभी गिफ्ट्स और उनकी कीमत का जिक्र है और बताया गया है कि सुकेश ने जैकलीन फर्नांडिस को करीब 10 करोड़ रूपए के गिफ्ट दिए हैं। जिनमें 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख की कीमत वाली एक पर्शियन बिल्ली भी है। इतना ही नहीं इसने ओर फतेही पर भी खूब पैसे खर्च किए थे। नोरा को BMW कार और एक iPhone दिया था। ईडी अपनी चार्जशीट को एक अदालत के सामने पेश करते हुए ये जानकारी दी। चंद्रशेखर पर आरोप है कि वो तिहाड़ जेल में बंद रहते हुए 200 करोड़ रूपये की एक बड़े कारोबारी की पत्नी से रंगदारी ली है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »