28 Mar 2024, 17:54:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ED की सख्ती के बाद सलमान खान ने द-बैंग ग्रुप से हटाया जैकलीन फर्नांडिस का नाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2021 1:18PM | Updated Date: Dec 6 2021 1:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अभिनेता जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां उन्हें रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से देश ना छोडने की नसीहत देकर नहीं जाने दिया गया। अब खबरें आ रही हैं कि कॉनमैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में सख्ती के बाद बॉलीवुड के दंबग अभिनेता सलमान खान अपने ग्रुप द-बैंग से उन्हें हटाने की सोच रहे हैं।
 
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार नए घटनाक्रम को देखते हुए एक्ट्रेस की विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। खबर में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि जैकलीन मुश्किल में हैं आने वाले हफ्तों में उन्हें ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) कई बार पूछताछ के लिए बुला सकता है और उन्हें मुंबई से बाहर यात्रा करने पर भी प्रतिबंधित किया जा सकता है। इस बीच सलमान खान ने रियाद में शुरू होने वाले कॉन्सर्ट के लिए जैकलीन की जगह पर तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैकलीन की जगह एक्ट्रेस डेजी शाह ले सकती हैं। लेकिन शनिवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कार्यक्रम का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वो सलमान खान और द-बैंग के अन्य साथियों के साथ नजर आ रही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »