29 Mar 2024, 11:48:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में Omicron की दस्तक, तंजानिया से आए यात्री में हुई खतरनाक वैरिएंट की पुष्टि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2021 11:46AM | Updated Date: Dec 5 2021 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली में पहला ओमीक्रॉन पॉजिटिव मरीज मिला है। जानकारी के अनुसार ये यात्री तंजानिया से दिल्ली आया था। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि 12 संक्रमित मरीजों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, जिनमें से एक मरीज़ की रिपोर्ट में Omicron वैरिएंट पाया गया है। मंत्री ने कहा कि जो बाहर से आ रहे हैं उनका टेस्ट किया जा रहा है। अभी तक 17 पॉजिटिव मरीज LNJP में भर्ती हैं, 6 उनके संपर्क वाले हैं। 12लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग हुई, जिसमें से 1 ओमीक्रोन का मरीज़ लग रहा है। फाइल रिपोर्ट कल आएगी। हम कह सकते हैं कि दिल्ली में पहला ओमीक्रोन केस है।
 
इसी के साथ अब देश में अब ओमीक्रॉन के 5 मामले हो गए हैं। इसमें कर्नाटक में 2, गुजरात में 1, मुंबई में 1 और दिल्ली में 1 मामले शामिल हैं। कर्नाटक में मिले मरीजों की उम्र 66 और 46 साल है। दोनों में हल्के लक्षण हैं और दोनों दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। गुजरात में भी शनिवार को 72 साल के एक मरीज में ओमीक्रॉन वैरिएंटी की पुष्टी हुई है। ये मरीज जिम्बाब्वे से लौटा था। वहीं मुंबई में भी साउथ अफ्रीका और दुबई से होते हुए आया शख्स ओमीक्रॉन से संक्रमित मिला है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »