28 Mar 2024, 20:02:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ली में भी पहुंचा सबसे संक्रामक वेरिएंट, LNJP अस्पताल में 12 संदिग्ध

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2021 2:34PM | Updated Date: Dec 3 2021 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। राजधानी दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 12 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। पुष्टि के लिए इन सबकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इनके लक्षणों को ओमीक्रॉन के असर जैसा बताया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक आठ संदिग्ध मरीजों को गुरुवार दोपहर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहीं चार संदिग्धों को शुक्रवार दोपहर भर्ती करवाया गया है। इनमें से दो की कोरोना रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ गई थी। इन सबको आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। संदिग्ध मरीजों की सघन निगरानी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किए गए ओमीक्रॉन के चार संदिग्ध मरीजों में दो यूके, एक फ्रांस और एक नीदरलैंड्स की यात्रा से हाल ही में वापस लौटे हैं। इन सबकी रिपोर्ट को भी जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है।
 
कर्नाटक में गुरुवार को ही कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के दो मरीजों की पुष्टि हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना के सबसे खतरनाक और संक्रामक बताए जा  रहे ओमीक्रॉन के दो मरीजों में एक साउथ अफ्रीका का 66 साल का नागरिक है और वापस जा चुका है। वहीं दूसरा 46 साल का डॉक्टर है और उसकी फिलहाल कोई हालिया ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। दुनिया में ओमीक्रॉन वेरिएंट के पहले मरीज की पुष्टि 25 नवंबर को साउथ अफ्रीका में की गई थी। WHO के मुताबिक इस मरीज के सैंपल को 9 नवंबर को जांच के लिए इकट्ठा किया गया था। 26 नवंबर को संगठन ने कोरोना के नए वेरिएंट B.1.1.529 का नाम ओमिक्रॉन रखा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »