25 Apr 2024, 16:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अखिलेश का योगी और मोदी पर हमला, बोले- बिना परिवार वाले क्या समझेंगे परिवार का दर्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2021 12:27PM | Updated Date: Dec 3 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झांसी। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 से पहले सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव  बुंदेलखंड के झांसी पहुंचे। अखिलेश यादव ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) और सीएम योगी आदित्यनाथ को घेरने की कोशिश की। समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने बुंदेलखंड के लिए कुछ नहीं किया। यहां के लोग बहुत परेशान हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों का परिवार ही नहीं है वो किसी के परिवार का दर्द क्या समझेंगे? अखिलेश यादव ने कहा कि झांसी के लोग बीजेपी के झांसे में नहीं आएंगे। ये रानी लक्ष्मीबाई की धरती है। उन्होंने अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिए थे। बुंदेलखंड की जनता भी बीजेपी को सबक सिखाएगी। बीजेपी ने पुरानी सरकार के कामों को भी आगे नहीं बढ़ाया। याद करिए लॉकडाउन में कैसे हफ्तों तक लोग पैदल चले थे? सरकार ने कुछ नहीं किया था। ये परिवार का दर्द नहीं समझते हैं।
 
उन्होंने आगे कहा कि जिस समय सरकार को मदद करनी चाहिए थी उस समय सरकार ने मजदूरों और गरीबों को अनाथ छोड़ दिया था। आप सबने उस खबर को सुना होगा कि उस समय एक प्रेग्नेंट महिला चलते-चलते अपने घर पहुंची थी। लेकिन ललितपुर बॉर्डर पर यूपी सरकार ने उस मां की कोई मदद नहीं की थी। प्रेग्नेंट महिला ने एक बेटी को जन्म दिया था और बाद में पैदल चलकर वो अपने घर पहुंची थी। सरकार चलाने का दावा करने वाले लोगों ने गर्भवती मां को ऐसे ही छोड़ दिया था। अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन के समय कुछ मजदूर तो ऐसे थे जो पैदल चलकर अपने घर नहीं पहुंच पाए थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई थी। तब बीजेपी सरकार मदद के लिए आगे नहीं आई थी। समाजवादी पार्टी के लोगों ने ही उनकी मदद की थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »