25 Apr 2024, 12:22:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नायडु ने सदस्यों से लोगों को कोरोना टीका के प्रति जागरूक करने की अपील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2021 4:33PM | Updated Date: Nov 29 2021 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडु ने आज सदस्यों से अपने अपने संबंधित क्षेत्रों के लोगों को कोरोना टीका लगवाने के प्रति जागरूक करने की अपील की।
 
श्री नायडु ने मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल शुरू होने से पहले अपने बयान में सदस्यों से यह अपील करते हुये कहा कि देश में योग्य 80 फीसदी आबादी को इस टीके की पहली डोज लग चुकी है। अब तक 120 करोड़ से अधिक लोगों को यह टीके लगाये जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल में यह सदन का लगातार चौथा सत्र है जिसमें कोरोना के लिए जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सदस्यों के बैठने के लिए भी विशेष उपाय किये गये हैं।
उन्होंने संसद की विभिन्न समिति की बैठकों का उल्लेख भी किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »