20 Apr 2024, 05:25:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विधान चुनावों को ध्यान में रखते हुए कृषि कानून वापस: कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2021 4:05PM | Updated Date: Nov 29 2021 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि सरकार ने पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया हैं।
 
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सदन में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को वापस लेने के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि सरकार हाल में हुए उप चुनावों के परिणामों से डर गयी है। सरकार ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का प्रस्ताव पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के परिणामों को ध्यान में रखते हुए लिया। उन्होंने कहा, “आज एक साल तीन महीने के बाद सरकार को ‘ज्ञान’ प्राप्त हो गया है।”
उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 700 किसान मारे गये हैं और विपक्ष का प्रत्येक सदस्य किसान के आंदोलन के समर्थन में रहा है।
अगले वर्ष की शुरुआत में पांच राज्यों उत्तरप्रदेश,उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं।
हाल में कई राज्यों में हुए उप चुनावों के परिणामों को भारतीय जनता पार्टी के लिए एक झटका माना जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »