29 Mar 2024, 16:14:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

AAP ने राज्य सभा में एमएसपी पर स्थगन प्रस्ताव का दिया नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 29 2021 2:32PM | Updated Date: Nov 29 2021 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन किसानों को उनकी फसल के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य दिए जाने से संबंधित मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए राज्य सभा में नियम 267 के तहत स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।
 
उच्च सदन में आप के नेता संजय सिंह ने यह नोटिस देते हुए सदन में सभी विधायी कामकाज रोक कर इस मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने रविवार को ही सर्वदलीय बैठक में भी यह मुद्दा उठाया था और उनकी बात न सुने जाने पर बैठक का बहिष्कार किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »