29 Mar 2024, 18:45:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

Share Market: Sensex 450 अंक से ज्‍यादा लुढ़का, इस कंपनी के शेयर में सबसे ज्‍यादा उछाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2021 4:12PM | Updated Date: Oct 20 2021 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। Sensex में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। BSE का मेन इंडेक्‍स 456.09 गिरकर 61,259.96 अंक पर बंद हुआ। Bharti Airtel, SBI समेत आधा दर्जन शेयरों में ही बढ़त दर्ज की गई। Bharti Airtel के शेयर सबसे ज्‍यादा 4 फीसद तक चढ़े। इससे पहले सुबह TCS, Bajaj Finance और एक्सिस बैंक के शेयरों में नुकसान और निवेशकों के मुनाफावसूली करने की वजह से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक गिर गया। शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 209.46 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,506.59 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 85.45 अंक या 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,333.30 पर था। NSE Nifty 136.45 अंक नीचे 18,282.30 पर बंद हुआ। सुबह Nifty 50 की भी हालत पतली दिखी। NSE का मेन इंडेक्‍स 44 अंक नीचे 18374 अंक पर कारोबार कर रहा था।
 
बाजार के जानकारों के मुताबिक निवेशक हर चरम पर मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है। एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में हांगकांग, शंघाई और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल नुकसान में चल रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 84.64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
Sensex में बजाज फाइनेंस को 2% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक का स्थान रहा। दूसरी ओर, नेस्ले इंडिया, एचयूएल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक के शेयर लाभ पाने वालों में शामिल थे। मंगलवार के सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 49.54 अंक या 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,716.05 पर और निफ्टी 58.30 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,418.75 पर बंद हुआ था। विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने मंगलवार को 505.79 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »