20 Apr 2024, 06:40:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकवाद कश्मीर शोपियां मुठभेड़ शोपियां में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2021 1:11PM | Updated Date: Oct 20 2021 1:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस, सेना तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुख्ता सूचना के आधार पर आज सुबह घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों के जवान जब लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी , जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी।
 
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकवादी इसे अनसुना कर रूक-रूक कर गोलीबारी करते रहे। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मृत आतंकवादियों की अभी पहचान नहीं की जा सकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »