26 Apr 2024, 00:44:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

प्रियंका गांधी ने की बड़ी घोषणा, यूपी में 40 प्रतिशत टिकटें महिलाओं को देगी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2021 3:49PM | Updated Date: Oct 19 2021 3:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा की है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 40 फीसदी महिला उम्मीदवार उतारेगी। टिकटों के लिए आवेदन भी मांगे गए हैं। अगले महीने की 15 तारीख तक आवेदन खुला रहेगा।प्रियंका ने कहा कि मेरा बस चलता तो मैं 50 प्रतिशत टिकट दे देती। उत्तर प्रदेश में आरक्षण बढ़ेगा तो देश भी बढ़ेगा। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यूपी की इंचार्ज हूं तो मैंने फिलहाल यूपी के लिए फैसला लिया है। केंद्र स्तर पर बाद में सोचा जाएगा।
 
 
राजनीतिक पार्टियां सोचती हैं कि महिलाएं दो हजार रुपये देकर और सिलेंडर देकर खुश कर देंगे लेकिन राजनीति में बदलाव ऐसे नहीं आएगा। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस निर्णय से उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। ये निर्णय आम महिलाओं के लिए है। यह निर्णय प्रयागराज की पारो के लिए है। यह निर्णय चंदौली की बेटी के लिए है। ये निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए है। ये निर्णय रमेश चन्द्र की बेटी के लिए है। ये निर्णय लखनऊ की एक वाल्मीकि समाज की लड़की के लिए है जो बेरोजगार है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »