20 Apr 2024, 04:29:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

West Bengal: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला, वाहनों में की गई तोड़फोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 1:11PM | Updated Date: Oct 17 2021 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शनिवार रात दुर्गा विसर्जन से लौट रही भीड़ पर कुछ लोगों ने देसी बम से हमला कर दिया। बम की आवाज से वहां पर अफरा-तफरी मच गई। हमले के दौरान उपद्रवियों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की। यह हमला उस वक्त हुआ जब दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में लोग दुर्गा विसर्जन करके लौट रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हमलावर हमला के बाद मौके से फरार हो गए।   
 
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। एसीपी ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी फरार हैं। उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुटों में झगड़ा शराब भुगतान को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि एक गुट दुर्गा विसर्जन के बाद लौट रहा था, इसी बीच दूसरा गुट आया और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस किसी भी तरह की बमबाजी से इनकार कर रही है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »