29 Mar 2024, 12:04:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तालिबानी संकट पर मंथन, दिल्ली में होगी NSA की बैठक- पाकिस्तान को भी न्योता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2021 11:11AM | Updated Date: Oct 17 2021 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान सरकार बनने के बाद से अमेरिका, रूस और चीन जैसे कई बड़े देशों की बैठक लगातार जारी है। इसी क्रम में अब भारत भी दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की बैठक करने जा रहा है। इस बैठक में पाकिस्तान और रूस को भी आमंत्रित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ को पिछले हफ्ते निमंत्रण मिला। इन दो देशों के अलावा चीन, ईरान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान को भी आमंत्रित किया है। इस बैठक की अध्यक्षता एनएसए अजीत डोभाल करेंगे।
 
इस बैठक में अफगानिस्तान में मानवीय संकट और मानवाधिकारों के मसले पर बातचीत होगी। इसके अलावा सुरक्षा मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। तालिबान से दुनिया को जैसी अपेक्षाएं हैं, उसके बारे भी अवगत कराया जाएगा। वहीं तालिबानी सरकार के शासन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा पर भी चर्चा की जाएगी।
 
हालांकि, भारत सरकार ने अभी तक दिल्ली में होने वाली बैठक के लिए तालिबान को न्योता नहीं दिया है। कारण है कि तालिबान को अभी अंतरराष्ट्रीय बिरादरी की अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। खासतौर से मानवाधिकार से जुड़े मसलों को लेकर अभी उससे कहीं ज्यादा अपेक्षा हैं। इनमें महिलाओं, बच्चों और अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार शामिल हैं।
 
रूस ने भी 20 अक्तूबर को मॉस्को में इसी तरह का सम्मेलन रखा है। इसमें भारत के साथ-साथ उसने तालिबान को भी बुलाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत को अफगानिस्तान पर मॉस्को फॉमेर्ट की बैठक का निमंत्रण मिला है। तालिबान ने भी वार्ता में अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जो इस्लामवादी समूह द्वारा 15 अगस्त को काबुल पर कब्जा करने के बाद पहली बार आयोजित की जा रही है।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »