28 Mar 2024, 19:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इन गुफाओं में छिपा है कोरोना का राज, चीन नहीं दे रहा जांच की इजाजत, ठुकराई WHO की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2021 7:15PM | Updated Date: Oct 12 2021 7:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूरी दुनिया की नाक में दम करने वाला कोरोना वायरस इंसानों में कैसे फैला इसकी जांच अब भी बेनतीजा है। इसे लेकर तमाम शोध व दावे प्रतिदावे किए जा रहे हैं, लेकिन इसकी आखिर उत्पत्ति कैसे हुई? यह अभी राज बना हुआ है।
 
महामारी पर काबू पाने के लिए पूरी दुनिया में कई टीके तैयार कर लिए गए हैं, लेकिन चीन में इस वायरस का उदय कैसे हुआ? यह पता लगाने के प्रयासों में ड्रैगन अडंगे डाल रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की टीम चीन में चमगादड़ों की गुफाओं और पशुपालन फार्मों की जांच करना चाहती है लेकिन वह इजाजत नहीं दे रहा है। एक बार फिर चीन ने WHO का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इससे महामारी को लेकर चीन की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »