20 Apr 2024, 07:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कांग्रेस पार्टी ऑफिस के बाहर लगे कन्हैया कुमार के पोस्टर, आज कांग्रेस में होंगे शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2021 11:46AM | Updated Date: Sep 28 2021 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद जैसे युवा नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के सिलसिले के बीच इन दोनों युवा नेताओं के पार्टी में आने से उसका मनोबल बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर्स लगाए गए हैं जिनमें राहुल गांधी के साथ कन्हैया कुमार नजर आ रहे हैं।
 
चुनावों में एक के बाद एक मिल रही हार के बीच कांग्रेस पार्टी अब खुद को बदलने की तैयारी में है। अब कांग्रेस की नजर आगामी विधानसभा चुनावों पर है। इसके तहत वह युवाओं को पार्टी में शामिल करने की कोशिश कर रही है।  कांग्रेस हर राज्य में महाअभियान चलाने की तैयारी में है और ऐसे युवाओं को पार्टी में लाने की कोशिश करेगी, जो आंदोलन और संघर्ष से निकले हों। कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी ऐसे ही युवा हैं, इसलिए पार्टी इन्हें साथ ला रही है।
 
कन्हैया कुमार बिहार के बेगुसराय के रहने वाले हैं। उनकी छवि एक तेजतर्रार छात्र नेता के रूप में रही है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में कथित देश विरोधी नारेबाजी की वजह से वो चर्चाओं में आए थे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सीपीआइ एमएल के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चुनाव लड़ा था। वो भाजपा के कद्दावर नेता गिरीराज सिंह के खिलाफ मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पिछले दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वो कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »