20 Apr 2024, 01:57:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब की नई कैबिनेट की घोषणा, 6 नए चेहरे, धर्मसोत व कांगड़ समेत 5 की छुट्टी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2021 1:27PM | Updated Date: Sep 25 2021 1:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब की नई कैबिनेट पर पेंच खत्‍म हो गया है। कैबिनेट के मंत्रियों की सूची दिल्‍ली में बैठक के बाद फाइनल हो गई है। परगट सिंह, कुलजीत सिंह नागरा और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम पर स‍हमति बन गई है। करीब छह दिन की माथापच्ची के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का एलान कर दिया  गया। इसमें पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पांच मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है, जबकि छह नए चेहरों की एंट्री हुई है। कैप्‍टन सरकार में इस्‍तीफा देने वाले राणा गुरमतीत को भी सूची में शामिल किया गया है। वहीं, कैप्टन सरकार के मंत्रिमंडल के आठ वरिष्ठ मंत्रियों पर चन्नी ने भरोसा दिखाते हुए उन्हें दोबारा मौका दिया है।  
 
कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय होने के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी राजभवन राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मिलने पहुंचे। उनसे पहले उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी पहुंच चुके हैँ। पता चला है कि कल 10.30 के शपथ ग्रहण समारोह के लिए उनसे समय की मांग की जाएगी। नई कैबिनेट में डा. राजकुमार वेरका, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग सहित सात नए लोगों को मौका दिया गया है। इनमें से राणा गुरमीत पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में भी मंत्री रहे थे, लेकिन बाद में उनको इस्‍तीफा देना पड़ा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »