26 Apr 2024, 00:59:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

5 अगस्त को याद रखेगा देश, पहले 370 हटी-मंदिर निर्माण शुरू हुआ और अब मिला Medal: PM मोदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2021 2:48PM | Updated Date: Aug 5 2021 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने UP में PM गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। पीएम मोदी ने आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को कोविड 19 (COVID19) के खिलाफ टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करें और अफवाहों पर विश्वास न करें। साथ ही पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज की ये 5 अगस्त की तारीख बहुत विशेष बन गई है। ये 5 अगस्त ही है, जब 2 साल पहले देश ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को और सशक्त किया था। 5 अगस्त को ही, आर्टिकल-370 को हटाकर जम्मू कश्मीर के हर नागरिक को हर अधिकार, हर सुविधा का पूरा भागीदार बनाया गया था।
 
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि यही 5 अगस्त है जब कोटि-कोटि भारतीयों ने सैकड़ों साल बाद भव्य राम मंदिर के निर्माण की तरफ पहला कदम रखा। आज अयोध्या में तेजी से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। आज 5 अगस्त की तारीख, फिर एक बार हम सभी के लिए, उत्साह और उमंग लेकर आई है। आज ही, ओलंपिक के मैदान पर देश के युवाओं ने हॉकी के अपने गौरव को फिर स्थापित करने की तरफ बड़ी छलांग लगाई है। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ हमारा देश, हमारे युवा भारत के लिए नई सिद्धियां प्राप्त कर रहे हैं, जीत का Goal कर रहे हैं तो वहीं देश में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो राजनीतिक स्वार्थ में Self Goal करने में जुटे हैं। देश क्या चाहता है, देश क्या हासिल कर रहा है, देश कैसे बदल रहा है इससे इनको कोई सरोकार नहीं।
 
PM मोदी ने कहा, ये महान देश ऐसी स्वार्थ और देशहित विरोधी राजनीति का बंधक नहीं बन सकता। ये लोग देश को, देश के विकास को रोकने की कितनी भी कोशिश कर लें, ये देश इनसे रुकने वाला नहीं है। हर कठिनाई को चुनौती देते हुए, देश हर मोर्चे पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जो लोग सिर्फ अपने पद के लिए परेशान हैं, वो अब भारत को रोक नहीं सकते। नया भारत, पद नहीं पदक जीतकर दुनिया में छा रहा है। नए भारत में आगे बढ़ने का मार्ग परिवार नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होगा और इसलिए, आज भारत का युवा कह रहा है- भारत चल पड़ा है, भारत का युवा चल पड़ा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »