25 Apr 2024, 11:01:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

UP चुनाव 2022: एनडीए में शामिल हो सकते हैं ओम प्रकाश राजभर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 8:17PM | Updated Date: Aug 4 2021 8:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनकी मुलाकात के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं। खुद राजभर ने भी कहा था कि अगर भाजपा उनकी पुरानी मांगें मान ले तो एनडीए में आने पर विचार करेंगे। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से उनकी लड़ाई सिर्फ मुद्दों की है। सूत्रों का कहना है कि राजभर की जल्द भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कराई जाएगी। इसके बाद उनके फिर एनडीए में शामिल होने का एलान हो सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »