20 Apr 2024, 03:53:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मध्यप्रदेश की हर संभव मदद कर रही है केंद्र सरकार: शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 5:38PM | Updated Date: Aug 4 2021 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारी वर्षा से जूझ रहे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  से बात कर राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। शाह ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के कुछ भागों में तेज बारिश व नदियों का जलस्तर बढ़ने से आयी बाढ़ के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली। केंद्र की ओर से प्रदेश को राहत कार्यों के लिए पूरी मदद दी जा रही। इस कठिन घड़ी में मोदी सरकार प्रदेश की जनता के साथ खड़ी है।’’  उल्लेखनीय है कि राज्य के करीब 25 जिलों में मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »