29 Mar 2024, 13:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार: 29 मंत्रियों का शपथ ग्रहण, नहीं होगा कोई उपमुख्यमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2021 3:26PM | Updated Date: Aug 4 2021 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार को किया जा रहा है। शपथ लेने वाले मंत्रियों की पूरी लिस्ट आज सुबह ही राज्य के CM बासवराज बोम्मई को मिली। CM ने स्वयं इसकी पुष्टि की और बताया, 'नए मंत्रिमंडल में 29 मंत्रियों को शामिल किया जाएगा, किसी को भी उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्त नहीं किया जा रहा है। आज सुबह उन्होंने कहा, 'हमें आधिकारिक तौर पर मंत्री परिषद की लिस्ट मिल गई है। इनमें उन मंत्रियों के नाम शामिल हैं जो आज राजभवन में शपथ लेने वाले हैं। CM बोम्मई अपने मंत्रिमंडल के विस्तार पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करने के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में थे। उन्होंने JP नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मंगलवार को बताया था कि उन्हें फोन पर ही मंत्रियों के नामों वाली लिस्ट मिल जाएगी। CM ने बताया कि जेपी नड्डा के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई। लिस्ट में देरी के सवाल पर बोम्मई ने जवाब दिया था, 'तीन-चार मुद्दे तय किए जाने हैं जैसे अंतिम सूची में कुछ और नामों को शामिल करने और उपमुख्यमंत्री रखने को लेकर विचार हो रहा था।
 
26 July को BS येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद 28 July को बोम्मई ने CM  पद की शपथ ली थी। इसके तुरंत बाद उन्होंने कैबिनेट विस्तार में कुछ समय लगने की बात कही थी। अभी सरकार में वे अकेले कैबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि येदियुरप्पा ने नए मंत्रिमंडल में मंत्रियों को लेकर सुझाव देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह कैबिनेट विस्तार में दखल नहीं देंगे बोम्मई अपने मंत्रालय में किसी को भी शामिल करने के लिए स्वतंत्र हैं। कर्नाटक के CM बोम्मई ने BJP अध्यक्ष JJP नड्डा से भेंट की थी और कहा था कि BJP का केंद्रीय नेतृत्व राज्य मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले नए मंत्रियों की लिस्ट बुधवार सुबह भेजेगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सुबह लिस्ट मिलने के बाद बुधवार को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। CM ने कहा था कि मंत्रिपरिषद विस्तार कई चरणों में किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »